Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: CM हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने हटवाया अतिक्रमण,जनहित में पार्किंग बनाने के दिए निर्देश

हल्द्वानी में सीएम हेल्पलाइन पर की गई एक शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ऋचा सिंह द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है। यह शिकायत डीएम कैंप के सामने एक निजी परिसर के आगे किए गए अतिक्रमण को लेकर दर्ज कराई गई थी।नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने मौके पर निरीक्षण कर अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटवाया। उन्होंने निर्देश दिए कि खाली कराई गई जगह पर दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए। यह निर्णय आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।उल्लेखनीय है कि उक्त स्थल भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के समीप स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने बैंकिंग कार्यों हेतु आते हैं। पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को दोपहिया वाहन खड़ा करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। प्रस्तावित पार्किंग व्यवस्था से लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी और यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]