Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी : कैंची धाम मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने शुरू की शटल सेवा,सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर…

हल्द्वानी: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में आज बाबा नीम करौली महाराज आश्रम में भव्य मेले का आयोजन चल रहा है। बाबा के दर्शन के लिए उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने विशेष शटल सेवा की व्यवस्था की है।

प्रशासन द्वारा यह शटल सेवा हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन, केमू स्टेशन और काठगोदाम रेलवे स्टेशन से संचालित की जा रही है। यह सेवा आज सुबह 4:00 बजे से प्रारंभ कर दी गई थी, जो दिनभर जारी रहेगी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, एआरटीओ मनीष कोठारी, काठगोदाम थाना प्रभारी पंकज जोशी सहित प्रशासन, परिवहन और पुलिस विभाग की टीमें लगातार मौके पर तैनात हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने जानकारी दी कि अब तक लगभग 160 शटल गाड़ियां श्रद्धालुओं को कैंची धाम भेज चुकी हैं। खासतौर से ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को स्टेशन से सीधे शटल सेवा के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए दोपहिया वाहनों के कैंची धाम जाने पर रोक लगाई गई है। इसके तहत काठगोदाम से रानीबाग तिराहे तक चेकिंग की जा रही है और गैर अनुमति प्राप्त वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है।

प्रशासन की निगरानी और समन्वय के चलते श्रद्धालु शांतिपूर्वक बाबा के दर्शन कर पा रहे हैं और संपूर्ण क्षेत्र में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]