Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: महिला सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ प्रशासन, SDM और तहसीलदार ने चलाया चेकिंग अभियान

हल्द्वानी: शहर में महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार सख्त रुख अपना रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह और तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर वर्कशॉप लाइन और ठंडी सड़क क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे शराब पीते और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाते कई लोगों को मौके पर पकड़ा गया। प्रशासन द्वारा कई लोगों के मौके पर चालान भी काटे गए।

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर पहले भी शहर के कई हिस्सों में ऐसे चेकिंग अभियान चलाए जा चुके हैं और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर गलत गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके। प्रशासन की इस मुहिम से शहर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ महिलाओं के प्रति सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]