Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: न्यू ईयर पर प्रशासन अलर्ट, पर्यटकों की सुरक्षा, सुगमता और सुविधा को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सभी डीएम को दिए निर्देश(वीडियो)

हल्द्वानी: न्यू ईयर (31 दिसंबर व 1 जनवरी) के जश्न को लेकर पूरे कुमाऊं मंडल में देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की सुरक्षा, सुगमता और सुविधा को लेकर प्रशासन व पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि नैनीताल, जिम कॉर्बेट समेत सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी आवाजाही है। होटल और रिसॉर्ट में बुकिंग लगभग फुल है और वीकेंड होने के कारण आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।उन्होंने निर्देश दिए कि बाहरी पर्यटकों को यातायात से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए सभी ड्यूटी प्वाइंट्स पर पुलिस की प्रभावी तैनाती, चिन्हित पार्किंग स्थलों का सही उपयोग और जोनवार ट्रैफिक प्लान के तहत यातायात संचालन किया जा रहा है।न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान पार्टी स्थलों पर होने वाले संभावित विवादों को देखते हुए पुलिस सुरक्षा पुख्ता की गई है। साथ ही फायर सेफ्टी के पूरे इंतजाम करने और ध्वनि प्रदूषण न हो, इसके लिए भी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नर ने बताया कि 1 जनवरी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम, गर्जिया मंदिर, जागेश्वर समेत कुमाऊं मंडल के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में वहां भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जहां निर्माण सामग्री सड़क किनारे पड़ी होने से जाम की स्थिति बन सकती है। इसे लेकर संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि यातायात बाधित न हो। रानीखेत, कौसानी और अल्मोड़ा जाने वाले अधिकांश पर्यटक नैनीताल मार्ग से गुजरते हैं। जाम की समस्या से बचने के लिए पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी की गई है। वहीं कोहरे के चलते सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए निर्देश दिए गए हैं कि सड़क किनारे ट्रक और बसें अनावश्यक रूप से खड़ी न हों। इसके लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम सघन चेकिंग अभियान भी चलाएगी। कुल मिलाकर, न्यू ईयर पर कुमाऊं में आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम यात्रा देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]