Connect with us

कुमाऊँ

जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा युवक, मना किया तो दे दी ऐसी धमकी

लालकुआं में एक युवती से शादी से इनकार किया तो युवक उस पर शादी का दबाव डालने लगा। शादी न करने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद पीडि़त ने पुलिस में तहरीर देकर कार्यवाही की बात कही तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीडि़त परिवार का कहना है कि इससे पूर्व वह कई बार मेरी बेटी को परेशान कर चुका है। कई बार उसे समझाया गया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

जानकारी के अनुसार लालकुआं के वार्ड नंबर एक निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि किच्छा निवासी अजय राठौर पुत्र छेदालाल राठौर बहुत समय पहले मेरा दोस्त था। पिछले 10 दिनों से युवक जबरन विवाह करने के लिए उसे परेशान कर रहा है। जब उसने शादी के लिए मना किया तो वह उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह घर के अन्य लोगों को धमकी देने के साथ ही युवती से अश्लील बातें करता है।

युवती ने युवक पर पहले भी बीच सडक़ में मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा चार लाख रुपये मांगने और ना देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। जिसके बाद युवती ने पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]