Connect with us

उत्तराखण्ड

भारी संख्या में विजय चंद्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने थामा कांग्रेस परिवार का हाथ…

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने खेमें को मजबूत करने में जुट गई है, हल्द्वानी के दमवाढूंगा में आज कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद्र उर्फ पप्पू के नेतृत्व में लगभग पांच सौ से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है, विजय चंद के आवास पर आज एक कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर आज सदस्यता ली।

इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश भी मौके पर मौजूद रहे, कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद्र उर्फ पप्पू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि परिवर्तन यात्रा के बाद से लगातार हल्द्वानी के साथ ही पूरे कुमाऊं में कांग्रेस का ग्राफ तेजी के साथ बड़ा है। लोग अपने को बीजेपी से छला हुआ महसूस कर रहे हैं और अब उनके द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की गई, यह वह लोग हैं जो बीजेपी सहित कई अन्य राजनीतिक दलों में पहले सदस्य थे।

अब महिलाओं ने कांग्रेस की विचारधारा उसकी रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ली है, कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद्र ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में यही लोग कांग्रेस की ताकत बनकर भाजपा को हराने का काम करेंगे। हल्द्वानी विधानसभा सीट कांग्रेस की झोली में देंगे। साथ ही आपको बता दें कि विजय चंद्र उर्फ पप्पू गंगोलीहाट से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहें हैं, गंगोलीहाट के स्थानीय लोगो से बात करने के बाद पता चला कि विजय चंद्र वहां के स्थानीय हैL, जिसके चलते उनकी दावेदारी भी प्रबल मानी जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]