Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : विश्व पुस्तक दिवस पर दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में विशेष साहित्यिक सत्र का हुआ भव्य आयोजन…

हल्द्वानी : विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में एक विशेष साहित्यिक सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार श्री अशोक पांडे जी को आमंत्रित किया गया। श्री अशोक पांडे जी द्वारा अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘तारीख में औरत’ के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि हमारा समाज आदर्श पुरुष समाज है और इसमें महिलाओं को काफी बलिदान देना पड़ता है। मोबाइल और स्कूटी का उदाहरण देकर उन्होंने यह भी बताया कि ये सब चीजें पुरुषों के लिए ही बनाई गई हैं। साथ ही साथ उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया और बताया कि ‘पुस्तक जीवन की सच्ची मित्र होती हैं।’छात्रों द्वारा भी उनके व्याख्यानों की सराहना की गई।
साथ ही सेंट पॉल हल्द्वानी की प्रबंधक जरीना रॉल्स्टन ने छोटे बच्चों के लिए प्रसिद्ध रचनाकार चार्ली मैकेसी जो एक लेखक, चित्रकार और कलाकार हैं की प्रसिद्ध पुस्तक बच्चों की किताब द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स का बहुत सुंदर तरीके से वाचन किया जो बच्चों को बहुत पसंद आया।
अंत में विद्यालय प्रबंधक द्वारा बताया गया कि ऐसे सत्र छात्रों के साहित्यिक विकास में सहायक होते हैं और उन्हें किताबों की दुनिया से जोड़ते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]