Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बिन्दुखत्ता के आबादी क्षेत्र में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

हल्द्वानी: लालकुआँ के बिन्दुखत्ता स्थित पटेल नगर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेंचुरी पेपर मिल से निकलने वाले नाले से एक विशालकाय मगरमच्छ निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेंचुरी पेपर मिल से निकलने वाले दूषित नाले में मगरमच्छ पल रहे हैं, जो कभी भी आबादी क्षेत्र में आ सकते हैं और इससे बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि पहले भी इस नाले में मगरमच्छ देखे जा चुके हैं, लेकिन अब पहली बार इतना बड़ा मगरमच्छ आबादी क्षेत्र के करीब पहुंचा है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ा नहीं गया और नाले की निगरानी नहीं की गई, तो किसी भी समय जनहानि हो सकती है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की जाए और मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान पर रेस्क्यू कर आबादी क्षेत्र से दूर किया जाए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]