Connect with us

उत्तराखण्ड

जल्द प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही कई काबिलो को दायित्वों की मिल सकती है जिम्मेदारी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दिल्ली से देहरादून पहुच चुके हैं। देहरादून पहुचने के बाद कुछ प्रशासनिक फेरबदल और दायित्व के बंटवारे को लेकर आदेश आ सकते हैं।

सीएम हाउस के सूत्रों से जनकारी मिल रही है, ऐसा माना जा रहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों की फेरबदल की लिस्ट तैयार हो चुकी है। कई जनपदों में डीएम और पुलिस कप्तानों की फेरबदल हो सकते है। क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति के तहत अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जानी है।

साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेताओं को चंद महीने के लिए दायित्वों से नवाजा जा सकता है। बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि सीएम ने इसकी लिस्ट तैयार कर ली है और दिल्ली से आने के बाद जल्द आदेश आ सकता है, क्योंकि आलाकमान से मिलकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी समीकरणों को संतुलित कर दायित्वों से नवाजा जाएगा।

मुख्यमंत्री बेहद शालीन तरीके से लगातार काम करने की दिशा में बढ़ रहें हैं। ऐसे में आज शाम तक होने वाले प्रशासनिक फेरबदल और दायित्व धारियों की लिस्ट पर भी चर्चाएं तेज है। त्रिवेंद्र सरकार में हासिये पर चले गए कई भाजपा नेताओं को दायित्व दिए जा सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ उनके कार्यकाल के समय से डटे हुए कई जनपदों के डीएम और पुलिस कप्तानों के फेरबदल होने की प्रबल संभावना है। आपको बता दे कि सभी जिलों की रिपोर्ट पार्टी व संघ स्तर से हाईकमान तक पहुंचाई जाती है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]